1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रो कबड्डी: कपिल शर्मा के गाए राष्ट्रगान से होगी कबड्डी लीग की शुरुआत

प्रो कबड्डी: कपिल शर्मा के गाए राष्ट्रगान से होगी कबड्डी लीग की शुरुआत

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2016 09:12 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 09:13 pm IST

टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत शनिवार को मुंबई में होगी। जाने माने हास्य कलाकार कपिल शर्मा एनएससीआई स्टेडियम में लीग के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रगान गाकर इसके चौथे संस्करण का आगाज करेंगे।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चौथे संस्करण की शुरुआत शनिवार को मुंबई में होगी। जाने माने हास्य कलाकार कपिल शर्मा एनएससीआई स्टेडियम में लीग के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रगान गाकर इसके चौथे संस्करण का आगाज करेंगे।

ये भी पढ़े-  BLOG: कुंबले की गुगली पर शास्‍त्री का बोल्‍ड होना टीम इंडिया के नए दौर का आगाज है

अब तक हुए इस लीग के तीन संस्करणों की सफलता के बाद इसके चौथे संस्करण के भी सफल होने की उम्मीद है।इस मौके पर कपिल के अलावा गायक हरिहरन, अभिनेता मकरंद देशपांडे और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज भी मौजूद रहेंगी।

लीग के चौथे संस्करण का पहला मैच पुनेरी पल्टन और तेलुगू टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। अगला मुकाबला यू मुम्बा और जयपुर पैंथर्स के बीच होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल