1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली पिता बनेंगे करुण नायर, इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

पहली पिता बनेंगे करुण नायर, इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2021 03:21 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 04:13 pm IST

करुण नायर ने एक खास तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी।

Karun Nair and wife Sanaya Takariwala set to embrace...- India TV Hindi
Karun Nair and wife Sanaya Takariwala set to embrace parenthood Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@KARUN_6

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर और उनकी पत्नी शनाया टाकरीवाला जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। उनके इंस्टग्राम पोस्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 को शनाया मां बनेंगी। गौरतलब है कि साल 2019 में नायर ने शनाया से सगाई की थी।

करुण नायर ने एक खास तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी। जनवरी 2020 में शनाया और करुण की शादी उदयपुर से हुई थी। इस शादी में क्रिकेटर वरुण एरॉन, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल शरीक हुए थे। साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी अपनी पत्नी राधिका और बेटी के साथ पहुंचे थे।

नायर ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "हमारा दिल इतना भर चुका है कि अब हम जनवरी 2022 में तुम्हारे आने का इंतेजार नहीं कर सकते।"

Tokyo Olympics : सिंधू ने आसान जीत के साथ किया अपने अभियान आगाज

इस पोस्ट पर स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने कमेंट किया, "आप दोनों को बधाई।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल