1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : सिंधू ने आसान जीत के साथ किया अपने अभियान आगाज

Tokyo Olympics : सिंधू ने आसान जीत के साथ किया अपने अभियान आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2021 08:55 am IST,  Updated : Jul 25, 2021 08:55 am IST

पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। 

Tokyo Olympics : सिंधू ने आसान...- India TV Hindi
Tokyo Olympics : सिंधू ने आसान जीत के साथ किया अपने अभियान आगाज Image Source : GETTY

तोक्यो। भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21-7, 21-10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं । सिंधू ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन एक समय 3-4 से पीछे चली गई। उन्होंने हालांकि तुरंत वापसी करते हुए सेनिया को गलती करने पर मजबूर किया और ब्रेक तक 11-5 की बढत बना ली । इसके बाद उन्होंने लगातार 13 अंक बनाये । अपने चिर परिचित सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश का पूरा इस्तेमाल करके उन्होंने सेनिया को दबाव से निकलने का मौका ही नहीं दिया ।

सेनिया के एक शॉट चूकने के साथ ही सिंधू ने पहला गेम जीत लिया । दूसरी ओर घुटने पर पट्टी बांधकर खेल रही सेनिया अपनी लय हासिल करने के लिये जूझती दिखी । दूसरे गेम में सिंधू ने 9 .

3 की बढत बना ली और ब्रेक के समय सात अंक के फायदे पर थी। ब्रेक के बाद इस्राइली खिलाड़ियों की गलतियों का सिंधू ने पूरा फायदा उठाया । शनिवार को पुरूष युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग काो हराया था । वहीं बी साइ प्रणीत पहला मुकाबला हार गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल