1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट के लिए धवन का स्थान लेंगे करुण नायर

इंदौर टेस्ट के लिए धवन का स्थान लेंगे करुण नायर

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2016 07:04 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 07:04 am IST

नई दिल्ली: बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम और तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया

Karun Nair- India TV Hindi
Karun Nair

नई दिल्ली: बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम और तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। 

बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल शिखर धवन की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया है। बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।"

धवन को दूसरे टेस्ट मैच में ट्रेंट बाउल्ट की गेंद पर चोट लग गई थी। भारत ने यह टेस्ट मैच 178 रनों से जीत श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है। 

तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से इंदौर में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल