1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीसंत से प्रतिबंध हटाने हेतु केसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखा

श्रीसंत से प्रतिबंध हटाने हेतु केसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखा

 Written By: IANS
 Published : Jul 28, 2015 08:01 am IST,  Updated : Jul 28, 2015 08:03 am IST

कोच्चि: केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने सोमवार को एक पत्र के माध्यम से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पर से प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसीए के प्रमुख और

श्रीसंत से प्रतिबंध...- India TV Hindi
श्रीसंत से प्रतिबंध हटाने हेतु केसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखा

कोच्चि: केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने सोमवार को एक पत्र के माध्यम से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पर से प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसीए के प्रमुख और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष टीसी मैत्यू ने कहा कि केसीए ने सचिव और अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की है।

मैथ्यू ने कहा, "हमने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है। हमने श्रीसंत पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। अब हम बीसीसीआई के जवाब का इंतजार करेंगे।"

यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में श्रीसंत को अभ्यास करने की छूट दे दी गई है। यह इस खिलाड़ी के लिए बड़ी राहत है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल