Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने नए सीजन से पहले केरला ब्लास्टर्स से नाता तोड़ा

सचिन तेंदुलकर ने नए सीजन से पहले केरला ब्लास्टर्स से नाता तोड़ा

Reported by: IANS Published : Sep 16, 2018 06:29 pm IST, Updated : Sep 16, 2018 06:29 pm IST

 पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स में हिस्सेदारी खत्म कर दी है।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
Image Source : TWITTER सचिन तेंदुलकर

कोच्चि: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स में हिस्सेदारी खत्म कर दी है। आईएसएल क्लब ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। केरला ब्लास्टर्स ने कहा,"सचिन का शानदार समर्थन रहा है और केरला ब्लास्टर्स फुटबाल क्लब (केबीएफसी) को अपना योगदान देने के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। वह हमेशा येलो आर्मी के सदस्य रहेंगे। अब हम खेल, फैन और केरल के लोगों की भावना के लिए काम करना जारी रखेंगे।" 

बयान में कहा गया, "आईक्वेस्ट, चिरंजीवी और अलु अरविंद के पास क्लब का 80 प्रतिशत हिस्सेदारी था। ये तीनों ने अब क्लब में सचिन के 20 फीसदी हासिल करने के लिए एक अंतिम करार किया है।" 

पिछले दो दिनों से मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें आ रही थी कि संयुक्त अरब अमीरात के अरबपति एम ए यूसुफ ने सचिन से हिस्सेदारी खरीद ली है। 

सचिन 2014 के पहले संस्करण से इस फ्रेंचाइजी का चेहरा थे। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement