1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की चुटकी लेना पीटरसन को पड़ा भारी, सीएसके ने दिया करार जवाब

धोनी की चुटकी लेना पीटरसन को पड़ा भारी, सीएसके ने दिया करार जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 11:15 pm IST

केविन पीटरसन ने शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दिया।

MS Dhoni and Kevin Pietersen- India TV Hindi
MS Dhoni and Kevin Pietersen Image Source : TWITTER/KP24

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शनिवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टांग खिंचाई की जिसके बाद धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मजेदार जवाब दिया।

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करते समय धोनी से बात करते हुए एक फोटो साझा की है।

पीटरसन ने फोटो के साथ लिखा, "हे धोनी, आप वहां मेरे लिए फील्डर क्यों नहीं रखते? आप लोगों के खिलाफ रन करना कितना आसान है।"

ये भी पढ़ें : पिछले 13 सालों में धोनी और रोहित बने आईपीएल के बेस्ट कप्तान, जबकि कोहली ने हासिल किया ये मुकाम

इस पर चेन्नई ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें धोनी पीटरसन को स्टम्पिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ चेन्नई ने लिखा, "कई बार फील्डर की जरूरत नहीं होती।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल