1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आर्थिक संकट झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से केविन रॉबर्ट्स की हो सकती है छुट्टी

आर्थिक संकट झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से केविन रॉबर्ट्स की हो सकती है छुट्टी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 06:02 pm IST

‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ के अनुसार राबर्ट्स की रवानगी की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में की जायेगी। उनका करार 2021 के अंत तक था लेकिन उन्हें पहले ही रवाना कर दिया जायेगा । 

cricket australia, kevin roberts, kevin roberts sacked, cricket australia chief name- India TV Hindi
kevin roberts Image Source : GETTY

कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स की छुट्टी करने जा रहा है। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ के अनुसार रॉबर्ट्स की रवानगी की घोषणा इस सप्ताह के आखिर में की जायेगी। उनका करार 2021 के अंत तक था लेकिन उन्हें पहले ही रवाना कर दिया जायेगा । 

उन्होंने 20 महीने पहले जेम्स सदरलैंड की जगह ली थी। वह ऐसे समय पर आये थे जब गेंद से छेड़खानी विवाद का साया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर था। कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया जबर्दस्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 

इसने 200 से अधिक स्टाफ को जून के आखिर तक 20 प्रतिशत तनख्वाह पर रखा है। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करती है तो उस नुकसान की भरपाई के लिये उसने पांच करोड़ डॉलर का ऋण ले रखा है। 

ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी भी करनी है लेकिन आईसीसी ने अभी उस पर आखिरी फैसला नहीं लिया है । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल