1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर ओमान के खावर ने रचा इतिहास

नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेकर ओमान के खावर ने रचा इतिहास

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2019 10:41 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 10:41 pm IST

ओमान के लेग स्पिनर खावर अली ने बुधवार को यहां ओमान पेंटांगुलर टी-20 सीरीज में नीदरलैंड्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

खावर अली- India TV Hindi
खावर अली Image Source : GETTY IMAGES

मस्कट। ओमान के लेग स्पिनर खावर अली ने बुधवार को यहां ओमान पेंटांगुलर टी-20 सीरीज में नीदरलैंड्स के खिलाफ हैट्रिक लेने के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 33 वर्षीय खावर ने दसवें ओवर की पहली तीन गेंदों पर नीदरलैंड्स के बल्लेबाज एजे स्टाल, सीएन एकरमन और आरई वान डेर मेरवे को आउट किया।

बाद में खावर ने बीडी ग्लोवर को आउट करके मुकाबले में 3.3 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए।

उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ओमान ने अपने विरोधियों को 15.3 ओवरों में 94 रनों पर ही रोक दिया और बाद में 15.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

खावर की हैट्रिक पुरुषों के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में ली गई दसवीं हैट्रिक है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल