1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना ने महिला टी20 क्रिकेट में 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 क्रिकेट में 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 07:35 pm IST

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 लीग में इतिहास रचा।

स्मृति मंधाना जड़ा...- India TV Hindi
स्मृति मंधाना जड़ा संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक। Photo: Getty Images

भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मंधाना ने विमंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 में वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से खेलते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। स्मृति ने न्यूजीलैंड की सोफी डेविन के रिकॉर्ड की बराबरी की है। सोफी ने 11 जुलाई, 2005 को भारत के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्मृति ने 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और वो अंत तक नबाद रहीं। आपको बता दें कि स्मृति वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से ओपनिंग में उतरीं और मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगीं। 

मैच को बारिश की वजह से 20 ओवरों की जगह 6 ओवरों का कर दिया गया और स्मृति ने क्रीज पर उतरते ही तेज-तर्रार बल्लेबाजी शुरू कर दी। लॉगबोरो का कोई भी गेंदबाज स्मृति पर अपना असर नहीं छोड़ पा रहा था और वो तेजी से रन बनाती जा रही थीं। स्मृति ने विरोधी टीम की हर गेंदबाज को अपने निशाने पर लिया और जमकर चौके-छक्के लगाए। स्मृति पर किसी गेंदबाज का कोई असर नहीं पड़ रहा था और आखिर में उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। 

स्मृति अंत तक आउट नहीं हुईं और उनकी दमदार पारी की दम पर वेस्टर्स स्टॉर्म ने 6 ओवरों में 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए। जिसके जवाब में लॉगबोरो की टीम मुकाबला हार गई। 6 ओवरों में 86 रन का लक्ष्य लॉगबोरो के लिए काफी ज्यादा साबित हुआ और टीम को 18 रन से मैच हारना पड़ा। लॉगबोरो की टीम 6 ओवरों में 67 रन ही बना सकी। साफ है कि स्मृति ने रिकॉर्डतोड़ पारी के अलावा अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी भी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।