1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को लगा बड़ा झटका, 8.40 करोड़ रुपए का यह खिलाड़ हुआ चोटिल

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को लगा बड़ा झटका, 8.40 करोड़ रुपए का यह खिलाड़ हुआ चोटिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 05:29 pm IST

बताया जा रहा है कि इस महीने के शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए वरुण चक्रवर्ती की उंगली में चोट लग गई थी। खबर यह भी है कि उनकी उंगली फैक्टर हो गई है।

Kings XI Punjab, Varun Chakravarthy, IPL 2019 Most Expensive Player- India TV Hindi
Kings XI Punjab Player Varun Chakravarthy Injured During Net Session   Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2019 में 8 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2019 की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्होंने जिस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया था वो अब चोटिल हो गया है। यहां हम बात मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस महीने के शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए वरुण चक्रवर्ती की उंगली में चोट लग गई थी। खबर यह भी है कि उनकी उंगली फैक्टर हो गई है। अब पता नहीं है कि वो कब तक अपनी इस चोट से उभरेंगे।

जब पंजाब ने इस स्पीनर को 8.40 करोड़ रुपए को मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था तो हर किसी को लग रहा था कि इस आईपीएल में ये मिस्ट्री स्पिनर कोहराम मचा देगा, लेकिन पंजाब की टीम ने वरुण को मात्र एक ही मैच खिलाया जिसमें उन्होंने 35 रन देकर एक विकेट लिया।

उल्लेखनीय है, आज पंजाब की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मैच खेलना है। इस मैच को जीतकर पंजाब की टीम प्वॉइंट्स टेबल में अपने आंकड़ों को सुधारकर प्लेऑफ की ओर अपना एक और कदम बढ़ना चाहेगी। 

पंजाब को अपने पिछले दो मैचों में हार मिली है। मुंबई इंडियंस ने उसे अपने घर में मात दी थी तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पंजाब को उसी के घर में मात दी थी। 

इस मैच में पंजाब के सामने ऐसी टीम है जिसका इस सीजन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान इस समय अंकतालिका में सात मैचों में दो जीत और पांच हार से हासिल चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसे दूसरी जीत अपने पिछले मैच में मिली थी। राजस्थान ने अपने पिछले मैच में मुंबई को उसी के घर में शिकस्त दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल