1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शून्य पर आउट हुए केएल राहुल, लोग बोले राहुल कर रहे हैं अनुष्का भाभी की फिल्म 'जीरो' का प्रमोशन

शून्य पर आउट हुए केएल राहुल, लोग बोले राहुल कर रहे हैं अनुष्का भाभी की फिल्म 'जीरो' का प्रमोशन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 04:47 pm IST

केएल राहुल द्वारा इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि केएल राहुल कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की आगमी फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रहे हैं तो कई लोगों ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ देने की सलाह दी।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर भारतीय फैन्स को निराश किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में केएल राहुल यह तीसरी बार शुन्य पर आउट हुए हैं वहीं पिछली 10 पारियों में वह कुल 4 बार ही दहाई का आंकड़ा छू सके हैं।

केएल राहुल द्वारा इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि केएल राहुल कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की आगमी फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रहे हैं तो कई लोगों ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ देने की सलाह दी। देखें ट्वीट्स-

उल्लेखनीय है, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड की उम्दा गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत का स्कोर सोमवार को यहां दूसरी पारी में पांच विकेट पर 112 रन करके जीत की ओर कदम बढ़ाए। भारत को जीत के लिए अब भी 175 रन की दरकार है जबकि उसके सिर्फ पांच विकेट शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर हनुमा विहारी 24 जबकि ऋषभ पंत नौ रन बनाकर खेल रहे थे। 

पर्थ के नए स्टेडियम की असमान उछाल और टर्न लेती पिच पर दूसरी पारी में लियोन (30 रन पर दो विकेट) और हेजलवुड (24 रन पर दो विकेट) ने भारत को काफी परेशान किया। मिशेल स्टार्क ने भी 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। पहली पारी में 43 रन की बढ़त हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (72) और कप्तान टिम पेन (37) के बीच पांचवें विकेट की 72 रन की साझेदारी की बदौलत दूसरी पारी में 243 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल