1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

अटकलों का खुला पिटारा, कोहली ने साधा धोनी पर निशाना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2015 03:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 03:53 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश के ख़िलाफ वनडं सिरीज़, जो टीम इंडिया 2-1 से हार गई, के ख़त्म होते ही टीम के अंदर चल रही कलह के संकेत मिलने शुरु हो गए हैं। भारत के टेस्ट कप्तान विराट

कोहली ने साधा धोनी की...- India TV Hindi
कोहली ने साधा धोनी की कप्तानी पर निशाना

मीरपुर: बांग्लादेश के ख़िलाफ वनडं सिरीज़, जो टीम इंडिया 2-1 से हार गई, के ख़त्म होते ही टीम के अंदर चल रही कलह के संकेत मिलने शुरु हो गए हैं। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वनडे कप्तान धोनी पर अपरोक्ष रुप से हमला बोलते हुए कहा कि फ़ैसले करने में विश्वास और स्पष्टता की कमी की वजह से हमें सिरीज़ से हाथ धोना पड़ा।

कोहली ने का ये सनसख़ेज़ बयान को वनडे कप्तानी के लेकर घिरे धोनी के नेतृत्व पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद  कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था।

कोहली ने ये बात स्टार स्पोट्र्स के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और ना ही निर्णय करने संबंधी अपने बयान के बारे में विस्तार से कुछ कहा।

किसकी तरफ़ था कोहली का इशारा, जानने के लिए देखें अगला पेज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल