1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें कौन हैं हरमनप्रीत कौर जिन्होंने तोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स की कमर

जानें कौन हैं हरमनप्रीत कौर जिन्होंने तोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स की कमर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2017 09:54 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 10:14 pm IST

महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़नेवाली हरमनप्रीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हैं।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Harmanpreet Kaur

नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कमर तोड़नेवाली हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने अपनी तूफानी पारी में 115 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और सात छक्के लगाए। हरमनप्रीत 2009 से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

 पंजाब में हुआ था जन्म 

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हरमनप्रीत का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब में हुआ था। हरमनप्रीत का पूरा नाम हरमनप्रीत कौर भुल्लड़ है। वे न्यू एज इंडियन विमेन क्रिकेटर का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे पहली भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने बिग बैश लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी थंडर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। हरमनप्रीत सिडनी थंडर्स की वुमन बिग बैश लीग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं। 

2009 में खेला था पहला वनडे 

हरमनप्रीत ने अपना पहला वनडे 2009 में खेला था। 2013 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। अप्रैल 2013 में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी मिली। नवंबर 2016 तक हरमनप्रीत टीम इंडिया की कप्तान रहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल