1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सागरिका से शादी के लिए घरवालों को मनाने में जहीर को करनी पड़ी थी मशक्कत

सागरिका से शादी के लिए घरवालों को मनाने में जहीर को करनी पड़ी थी मशक्कत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2017 07:51 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 07:51 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही चक दे गर्ल सागरिका घाटगे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों की मानें तो जहीर और सागरिका नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अभीतक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

sagarika ghatge,  zaheer khan- India TV Hindi
sagarika ghatge, zaheer khan

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान जल्द ही चक दे गर्ल सागरिका घाटगे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों की मानें तो जहीर और सागरिका नवंबर में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अभीतक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

इसी साल 24 अप्रैल को जहीर और सागरिका ने सगाई की थी। जहीर और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए सागरिका ने कहा कि 'चक दे इंडिया' का मेरा किरदार और ये रिश्ता लगभग एक सा है। मुझे दोनों से ही गर्व होता है।'

उन्होंने कहा कि 'चक दे इंडिया' में मैं एक क्रिकेटर को डेट कर रही थी, लेकिन उससे शादी नहीं कि वो रील लाइफ थी, लेकिन रियल लाइफ में मैंने क्रिकेटर को डेट किया तो शादी भी उसी से करने जा रही हूं।'

वहीं जहीर खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अपने घर वालों को शादी के लिए मानाने में काफी मशक्कत करनी पड़ा थी। जहीर ने बताया, 'जब मैंने अपने घर वालों को सागरिका के बारे में बताया तो उन्‍होंने सबसे पहले चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई और सबने एकसाथ बैठकर पूरी फिल्म देखी, जिसके बाद ही उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल