1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन के दौरान कप्तान कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर दिया ये ख़ास संदेश

लॉकडाउन के दौरान कप्तान कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर कर दिया ये ख़ास संदेश

 Reported By: IANS
 Published : Apr 13, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 07:15 pm IST

फोटो में कोहली, अनुष्का और उनका पेट डॉग तीनों ही जमीन पर लेटे हुए हैं, अनुष्का इस फोटो में अपने पेट डॉग को किस कर रही हैं, जबकि कोहली बड़े गौर से उनकी तरफ देख रहे हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : TWITTER- @IMVKOHLI

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के समय अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो पोस्ट किया है।

फोटो में कोहली, अनुष्का और उनका पेट डॉग तीनों ही जमीन पर लेटे हुए हैं, अनुष्का इस फोटो में अपने पेट डॉग को किस कर रही हैं, जबकि कोहली बड़े गौर से उनकी तरफ देख रहे हैं।

भारतीय कप्तान ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "जीवन में क्या मायने रखता है इसका ज्ञान होना आशीर्वाद है।"

31 साल के कोहली ने इससे पहले एक और फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारी मुस्कान नकली हो सकती है, लेकिन हम नहीं।" हाल ही में कोहली को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाते नजर आ रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल