1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिका में होगा विराट और धोनी का मुकाबला

अमेरिका में होगा विराट और धोनी का मुकाबला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2016 05:56 pm IST,  Updated : May 28, 2016 05:56 pm IST

नयी दिल्ली: क्रिकेट की दुनियां में टी20 फ़ॉर्मेट तेज़ी से लोकप्रिय होता जा रहा है और आईपीएल की लोकप्रियता तो किसी से छिपी नहीं है। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए टीम इंडिया (टेस्ट) के

Dhoni, Kohli- India TV Hindi
Dhoni, Kohli

नयी दिल्ली: क्रिकेट की दुनियां में टी20 फ़ॉर्मेट तेज़ी से लोकप्रिय होता जा रहा है और आईपीएल की लोकप्रियता तो किसी से छिपी नहीं है। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए टीम इंडिया (टेस्ट) के कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के IPL टीमों के बीच अमेरिका में नुमाइशी मैच रखने पर विचार हो रहा है।

 
कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर जहां आईपीएल के इस सीज़न के फ़ाइनल में पहुंची वहीं धोनी की नयी टीम राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स प्लेऑफ़ में तक नहीं पहुंच पाई और अंक तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर रही। इसके बावजूद धोनी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है और कोहली तो ख़ैर स्टार हैं हीं जो  919 रन बनाकर एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं और उन्हें अभी एक मैच और खेलना है।

मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच होंगे मैच

बीसीसीआई में उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार तीन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने अमेरिका में कुछ प्रदर्शनी मैच खेलने की इच्छा व्यक्त की है जहां काफी संख्या में भारतीय और दक्षिण एशियाई मूल के लोग रहते हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि बेंगलुरू में कल फाइनल मैच शुरू होने से पहले आईपीएल की संचालन परिषद की बैठक में इस मामले पर चर्चा किये जाने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि हालांकि तारीखें तय करने की जरूरत है। इससे पहले चर्चा की गयी थी कि यह भारत के जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के भारतीय टीम के दौरे के बीच उपलब्ध विंडो में होगा। लेकिन अब यह सितंबर में भी हो सकता है। सभी तीनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ खेलने की उम्मीद है। निश्चित रूप से इसमें आकर्षण का केंद्र कोहली और धोनी होंगे। उन्होंने कहा, हाउस्टन ऐसा केंद्र है जिससे इसके लिये देखा गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल