1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टी-20 में जंग होगी विराट और रोहित के बीच, जानिए कौन बनेगा टी20 में ऐसा करने वाला पहला भारतीय

पहले टी-20 में जंग होगी विराट और रोहित के बीच, जानिए कौन बनेगा टी20 में ऐसा करने वाला पहला भारतीय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2018 07:41 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 07:41 pm IST

आपको एक ऐसी जंग के बारे में बताते हैं, जिससे हर तरफ से फायदा कप्तान विराट कोहली को ही होने वाला है।

रोहित शर्मा और विराट...- India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जिस पिच पर इंग्लैंड हमेशा इतराता है। उसके खिलाफ हिंदुस्तान ने की है खास तैयारी। ये बात जगजाहिर है कि इंग्लैंड हमेशा अपनी हरी और उछाल लेती पिचों से विरोधी टीमों को डराने की कोशिश करता रहा है लेकिन इस बार टीम इंडिया डरेगी नहीं बल्कि डराएगी साथ ही कुछ ऐसे नए रिकॉर्ड भी बनाएगी, जो इतिहास हमेशा याद रखेगा। वैसे आपको एक ऐसी जंग के बारे में बताते हैं, जिससे हर तरफ से फायदा कप्तान विराट कोहली को ही होने वाला है।

विराट कोहली के टी-ट्वेंटी क्रिकेट में 1992 रन है। जबकि रोहित शर्मा के 1949 रन। इन दोनों में से कोई एक टी-ट्वेंटी में 2 हजार रन बनाने वाला पहला हिंदुस्तानी बनेगा। ये जंग तो जोरदार भी है और मजेदार भी.. यहां गौर करने वाली बात ये है कि आयरलैंड के खिलाफ दोनों ही बल्लेबाज़ 1-1 बार शून्य पर आउट हुए थे।

ये बात सबको पता है कि ये दोनों आयरलैंड के खिलाफ हुई गलती का बदला इंग्लैंड के खिलाफ लेंगे और बहुत जोरदार लेंगे। ऊपर से विराट को अपना वो मुकाम भी हासिल करना है, जो उनके साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है।

टी-20 रैंकिंग में फरवरी 2016 के बाद पहली बार विराट की औसत 50 से नीचे आई है। अब विराट औसत की इस पुरानी को साख को हासिल करने का मौका इंग्लैंड के खिलाफ बिल्कुल नहीं छोड़ने वाला क्योंकि इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने से बेहतर कुछ नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल