1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हनीमून से लौटकर कोहली-अनुष्का ने की पीएम मोदी से मुलाक़ात

हनीमून से लौटकर कोहली-अनुष्का ने की पीएम मोदी से मुलाक़ात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2017 09:25 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 09:25 pm IST

इटली में शादी करने के बाद हनीमून से दिल्ली लौटे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

anushka, kohli, modi- India TV Hindi
anushka, kohli, modi

इटली में शादी करने के बाद हनीमून से दिल्ली लौटे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. समझा जाता है कि दोनों ने मोदी को मिठाई और अपने रिसेप्शन का न्योता दिया है. बता दें कि कल गुरुवार को दिल्ली में दोनों रिसेप्शन दे रहा है. सीक्रेट शादी में बस चुनिंदा क़रीबी लोग ही शामिल थे इसलिए अब कोहली और अनुष्का दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दे रहे हैं.

ग़ौरतलब है कि कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की है. ये एक सीक्रेट शादी थी जिसे लेकर काफी समय से अटकलें चल रही थीं. दोनों पिछले चार साल से डेट कर रहे थे. दोनों ने अपनी शादी और हनीमून की तस्वीर भी साझा की हैं. इसके अलावा दोनो की दिल्ली वापसी की तस्वीर भी वायरल हुई हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल