1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

श्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 03:40 pm IST

श्रीलंका के तेज गेंदबाद इसुरु उडाना का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। 

श्रीलंकाई गेंदबाज...- India TV Hindi
श्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज Image Source : GETTY

अबू धाबी| श्रीलंका के तेज गेंदबाद इसुरु उडाना का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उडाना ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के लिए मैं मिशेल स्टार्क का नाम लूंगा। सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी के लिए मैं रवींद्र जडेजा को चुनूंगा।"

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

श्रीलंका का यह तेज गेंदबाज अबू धाबी टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए खेलेगा। उनकी टीम जब 28 जनवरी को शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलेगी तो उडाना का सामना क्रिस गेल से होगा।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

उडाना ने कहा कि गेल के खिलाफ प्लान को लागू करना अहम है। उन्होंने कहा, "आप जब भी यूनिवर्स बॉस का सामना करते हैं तो आपको अपने प्लान को काफी अच्छे से लागू करना होता है। इसलिए मैं अपने प्लान के बारे में सोच रहा हूं और मैं अपने प्लान को अच्छे से लागू करना चाहता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल