1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन के 48वें जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, क्रिकेट जगत ने इस अंदाज में किया विश

सचिन के 48वें जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, क्रिकेट जगत ने इस अंदाज में किया विश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2021 01:21 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 01:21 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट को अलविदा कह चुके हो, लेकिन आज भी फैंस के दिलों में सचिन का जन्मदिन एक खास तारीख के रुप में दर्ज है।

सचिन के 48वें जन्मदिन...- India TV Hindi
सचिन के 48वें जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, क्रिकेट जगत ने इस अंदाज में किया विश Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट को अलविदा कह चुके हो, लेकिन आज भी फैंस के दिलों में सचिन का जन्मदिन एक खास तारीख के रुप में दर्ज है। सचिन आज यानी 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्हें पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। बीसीसीआई और भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत पूरा खेल जगत सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।

Exclusive : केएल राहुल को एंकर नहीं, विस्फोट बल्लेबाज की भूमिका में देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर सचिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "सबसे महान खिलाड़ी और कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत, सचिन पाजी को जन्मदिन की बधाई।"

युवराज सिंह ने लिखा, "दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आपको फिर से स्वस्थ देख अच्छा लग रहा है। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल