1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के पास बैकअप के विकल्प नहीं, ऑलराउंडरों पर लगानी चाहिये थी बोली: गंभीर

KKR के पास बैकअप के विकल्प नहीं, ऑलराउंडरों पर लगानी चाहिये थी बोली: गंभीर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2019 02:41 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 03:41 pm IST

गौतम गंभीर का मानना है कि उनकी पूर्व आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बैक अप के ज्यादा विकल्प नहीं है और टीम प्रबंधन को खिलाड़ियेां की नीलामी में हरफनमौलाओं पर बोली लगानी चाहिये थी।

ipl- India TV Hindi
KKR के पास बैकअप के विकल्प नहीं, ऑलराउंडरों पर लगानी चाहिये थी बोली: गंभीर Image Source : @KKRIDERS TWITTER

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि उनकी पूर्व आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बैक अप के ज्यादा विकल्प नहीं है और टीम प्रबंधन को खिलाड़ियेां की नीलामी में हरफनमौलाओं पर बोली लगानी चाहिये थी।

कोलकाता टीम ने पैट कमिंस को साढे पंद्रह करोड़ रूपये में खरीदा जिससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। केकेआर ने इंग्लैंड के विश्व कप विजेता इयोन मोर्गन को पांच करोड़ 25 लाख रूपये और भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को चार करोड़ रूपये में खरीदा।

गंभीर ने ‘स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव’ शो में कहा, ‘‘अगर टीम को समग्र रूप में देखे तो आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन या सुनील नारायण का कोई विकल्प नहीं है। इयोन मोर्गन को चोट लगने पर टीम के पास मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज नहीं है।’’

केकेआर को 2012 और 2014 में खिताब दिला चुके गंभीर ने कहा, ‘‘पैट कमिंस के चोटिल होने पर लोकी फर्ग्युसन हैं लेकिन शीर्षक्रम में कोई विकल्प नहीं है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि कमिंस अपने दम पर कुछ मैच जिताकर अपनी कीमत को सही साबित करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल