कोलकता: टेस्ट सिरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन लंच के पहले साहा के शानदार नाबाद अर्ध शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी में 316 का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। कल के स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 239 के आगे खेलना शुरु किया और जडेजा ने साहा के सात मिलकर 41 महत्वपूर्ण रन जोड़े।
जडेजा कब खतरनाक दिख रहे थे तभी वैगनर ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। जडेजा ने 14 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने भुवनेश्वर को पगबाधा आउट कर दिया। उधर दूसरे छोर पर साहा जमे रहे और आक्रामक शॉट भी लगाए। उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए। साहा ने शमी के साथ मिलकर दसवें विकेट की साझेदारी में 35 रन जोड़े। शमी ने 14 रन का योगदान किया।
न्यूज़ीलैंड की तरफ से हेनरी ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए जबकि बोल्ट, वैगनर और पटेल ने दो-दो विकेट लिए।
इसके पहले भारत ने कल दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए थे। खराब रोशनी के कारण चार ओवर पहले ही खेल खत्म करना पड़ा।
स्टम्प्स तक रिद्धिमान साहा 14 और रवीन्द्र जडेजा बिना खाता नाबाद लौटे थे।
भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान किया है। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 77 रन बनाए।
पुजारा ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाए। वहीं 157 गेंदों की पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।