1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केपी भास्कर और राजकुमार शर्मा बने दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच

केपी भास्कर और राजकुमार शर्मा बने दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 04:17 pm IST

 डीडीसीए ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "हमें इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि केपी भास्कर को सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच और राजकुमार शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।" 

राजकुमार शर्मा और विराट कोहली- India TV Hindi
राजकुमार शर्मा और विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पूर्व क्रिकेटर केपी भास्कर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को दिल्ली की सीनियर पुरुष टीम का क्रमश : मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। डीडीसीए ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "हमें इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि केपी भास्कर को सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच और राजकुमार शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।" 

अपने करियर में 95 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले भास्कर इससे पहले सितंबर 2016 में भी दिल्ली की सीनियर टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए थे। वहीं, पिछले साल वह उत्तराखंड टीम के कोच थे। 

वहीं, राजकुमार कप्तान कोहली के बचपन के कोच रह चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोहली की शानदार उपलब्धियों के लिए राजकुमार को 2016 में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल