1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने दिया कुलदीप और युजवेंद्र का हौसला बढ़ाने वाला बयान

रोहित शर्मा ने दिया कुलदीप और युजवेंद्र का हौसला बढ़ाने वाला बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2017 08:34 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 08:34 pm IST

भारत के स्टार बल्लेबाज और हिटमैन के उपनाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जो निश्चित रूप से टीम की नई स्पिन जोड़ी का हौसला बढ़ा सकता है...

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal | AP Photo- India TV Hindi
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal | AP Photo

मुंबई: भारत के स्टार बल्लेबाज और हिटमैन के उपनाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया है जो निश्चित रूप से टीम की नई स्पिन जोड़ी का हौसला बढ़ा सकता है। रोहित ने मैच के हालात के अनुरूप बदलने और रणनीतिक फेरबदल करने से पीछे नहीं हटने के लिए भारत के तेजी से उभर रहे स्पिन गेंदबाजों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ की।

चाइनामैन कुलदीप और लेग स्पिनर चहल ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज शानदार प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से पटखनी दी थी। अब टीम इंडिया 22 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। कानपुर के 22 वर्षीय कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक हैट्रिक समेत 9 विकेट झटके थे जबकि हरियाणा में जन्मे चहल ने इसी सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए।

रोहित से जब इन दोनों के बढ़ते महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से जब से उन्होंने टीम में जगह बनाई थी, तब से अब तक उनका महत्व काफी बढ़ा है। मुझे लगता है कि उनके आत्मविश्वास में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वे मैदान पर जाते हैं और अपनी रणनीति के अनुसार काम करते हैं, साथ ही वे रणनीतिक बदलाव करने में भी हिचकते नहीं है।’ उन्होंने कहा कि चहल और कुलदीप दोनों अब परिस्थितियों और मैच के हालात के अनुसार खुद को बदल लेते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल