1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री के बयान ने दिया अश्विन-जडेजा को झटका, कहा- कुलदीप बन चुके हैं टीम की प्राथमिकता

रवि शास्त्री के बयान ने दिया अश्विन-जडेजा को झटका, कहा- कुलदीप बन चुके हैं टीम की प्राथमिकता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2019 11:45 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 10:44 pm IST

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को आर अश्विन और रविंद्र जडेजा से आगे करार दिया।

Kuldeep Yadav, MS Dhoni and Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Kuldeep Yadav, MS Dhoni and Ravindra Jadeja Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपनी टीम का मुख्य स्पिनर करार दिया। साथ ही शास्त्री ने ये भी माना कि कुलदीप को आर अश्विन और रविंद्र जडेजा से पहले प्राथमिकता दी जाएगी और वो ही हमारे मुख्य स्पिनर हैं। 'क्रिकबज' से बातचीत में शास्त्री ने कहा, 'सिडनी में कुलदीप यादव ने जिस तरह की गेंदबाजी की उससे मैं खासा प्रभावित हुआ था। टेस्ट क्रिकेट में भी, आज का दौर रिस्ट स्पिनर (कलाइयों के स्पिन गेंदबाज) का है, खासकर विदेशों में।'

शास्त्री ने कहा, 'कुलदीप ने सिडनी में जिस तरह की गेंदबाजी की थी उससे विदेशों में भी अब वो हमारे मुख्य गेंदबाज बन गए हैं।' जब शास्त्री से पूछा गया कि क्या कुलदीप अश्विन और जडेजा से आगे हैं? इसके जवाब में शास्त्री ने कहा, 'पहले ही। कुलदीप ने विदेशों में टेस्ट खेला और वहां उन्होंने पांच विकेट हासिल किए और ऐसे में वो विदेशों में भी टेस्ट मैचों में हमारे मुख्य स्पिनर बन गए हैं।'

हेड कोच ने कहा, 'आने वाले समय में अगर हमें सिर्फ एक स्पिनर के साथ मैदान पर उतरना होगा तो वो सिर्फ कुलदीप होंगे। हर खिलाड़ी का समय होता है (साल 2018 में अश्विन की खराब फिटनेस पर)। लेकिन अब विदेशी दौरों पर भी कुलदीप ही हमारे नंबर-1 स्पिनर होंगे।'

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 24 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला था और उसमें उन्होंने एक ही पारी में पांच विकेट हासिल कर लिए थे। साफ है कि शास्त्री के बायन के बाद अब अश्विन और जडेजा के लिए टीम में जगह बनाना बिलकुल भी आसान नहीं होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल