1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप ने अपने रोल मॉडल शेन वॉर्न को दी जन्मदिन की बधाई देते हुए किया ये ट्वीट

कुलदीप ने अपने रोल मॉडल शेन वॉर्न को दी जन्मदिन की बधाई देते हुए किया ये ट्वीट

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 03:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 03:20 pm IST

टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के वॉर्न ने शुक्रवार को अपने जीवन की पारी का अर्धशतक लगाया।

कुलदीप यादव और शेन वॉर्न- India TV Hindi
कुलदीप यादव और शेन वॉर्न Image Source : KULDEEP YADAV TWITTER

नई दिल्ली। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने रोल माडल शेन वॉर्न को उनके 50वें जन्मदिन पर बधाई दी। टेस्ट इतिहास के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के वॉर्न ने शुक्रवार को अपने जीवन की पारी का अर्धशतक लगाया।

दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए कुलदीप ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं उस इंसान को जन्मदिन की बधाई देना चाहूंगा, जो मेरे करियर में प्रेरणा का स्रोत रहा है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें, खुश रखें। आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।"

वार्न ने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 708 विकेट लिए हैं। वार्न ने अपने देश के लिए 145 टेस्ट और 190 वनडे मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल