1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुसल परेरा ने दिल से बल्लेबाजी की : विश्वा फर्नाडो

कुसल परेरा ने दिल से बल्लेबाजी की : विश्वा फर्नाडो

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2019 04:58 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 04:58 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीलंका के विश्वा फर्नाडो ने कुसल परेरा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे दिल से बल्लेबाजी की।

Kusal Perera- India TV Hindi
Kusal Perera   Image Source : GETTY IMAGES

डरबन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीलंका के विश्वा फर्नाडो ने कुसल परेरा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे दिल से बल्लेबाजी की। श्रीलंका ने कुसल परेरा (नाबाद 153) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और 10वें नंबर के बल्लेबाज विश्वा फर्नाडो (नाबाद 6) के बीच आखिरी विकेट के लिए हुई 78 रनों की अविजित मैच जिताऊ रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर शनिवार को पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक विकेट से हरा दिया। 

श्रीलंका की टीम एक समय 226 के स्कोर पर नौ विकेट गंवाकर हार के कगार पर खड़ी थी और दक्षिण अफ्रीका को यहां से मैच जीतने के लिए केवल एक विकेट झटकने थे। 

लेकिन परेरा ने यहां से और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और अपनी संघर्षपूर्ण पारी के दम पर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिला दी।

फर्नाडो ने मैच के बाद कहा,"मैंने उनसे कहा था 'आप (कुसल परेरा) घबराओ मत। अगर मुझसे कुछ नहीं हुआ तो मैं शरीर से भी गेंद को रोक दूंगा'।" 

श्रीलंका को परेरा की इस अहम पारी के दम पर पिछले साल अक्टूबर के बाद से पहली जीत मिली है। 

परेरा ने जिस तरह की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है, ठीक उसी तरह बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने दिलाई थी। लारा ने 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 153 रनों की ही पारी खेलकर वेस्टइंडीज को अहम जीत दिलाई थी। 

फर्नाडो ने कहा,"आने वाले वर्षो में शायद हमें यह मानने में शर्मिदगी हो कि एक गैर अनुभवी बल्लेबाज ने इस संघर्ष करती हुई टीम को शानदारी पारी खेलकर जीत दिलाई। लेकिन उन्होंने यह पारी पूरी दिल से खेली है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल