1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बदला अपना नाम, ये होगा नया नाम

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बदला अपना नाम, ये होगा नया नाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2021 09:54 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 10:03 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण से किंग्स इलेवन पंजाब को पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाएगा।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)...- India TV Hindi
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बदला अपना नाम, ये होगा नया नाम Image Source : KINGS XI PUNJAB

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नाम बदल लिया है और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में यह पंजाब किंग्स टीम कहलायेगी। किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की उन आठ टीमों में से है जिसने यूएई में पिछला सत्र खेला था।

IND vs ENG : सिराज ने जब टेस्ट क्रिकेट में मारा 'बुलेट' छक्का तो सभी रह गए दंग!, सामने आया Video

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,‘‘टीम लंबे समय से नाम बदलने की सोच रही थी और लगा कि इस आईपीएल से पहले यह करना सही होगा। यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है।’’

मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीति जिंटा और करण पॉल की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीत सकी है। टीम एक बार उपविजेता रही और एक बार तीसरे स्थान पर रही। अगला आईपीएल अप्रैल में शुरू होगा और उसके लिये नीलामी गुरूवार को होनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल