1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंका प्रीमियर लीग का 30 जुलाई से होगा आगाज

लंका प्रीमियर लीग का 30 जुलाई से होगा आगाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 10:06 pm IST

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी20 टूर्नामेंट का दूसरा सत्र 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में आयोजित किया जाएगा।

लंका प्रीमियर लीग का 30...- India TV Hindi
लंका प्रीमियर लीग का 30 जुलाई से होगा आगाज Image Source : SRI LANKA CRICKET

कोलंबो। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी20 टूर्नामेंट का दूसरा सत्र 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ एसएलसी यह दोहराना चाहता है कि पहले की घोषणा के मुताबिक लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र जुलाई और अगस्त 2021 के दौरान आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट 30 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ पिछले सत्र (2020) को बायो-बबल में खेला गया था। एलपीएल के दूसरे सत्र के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की योजना स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर बनाई जाएगी।’’ इसके पहले सत्र में इरफान पठान, मुनाफ पटेल और सुदीप त्यागी ने भाग लिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल