1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खेलमंत्री की तुलना बंदर से करके फंस गए लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के खेलमंत्री की तुलना बंदर से करके फंस गए लसिथ मलिंगा

 Written By: IANS
 Published : Jun 23, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 04:51 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने देश के खेलमंत्री की तुलना बंदर से की और इस कारण अब वह जांच के घेरे में आ गए हैं।

Lasith Malinga | Getty Images- India TV Hindi
Lasith Malinga | Getty Images

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने देश के खेलमंत्री की तुलना बंदर से की और इस कारण अब वह जांच के घेरे में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल मंत्री दयासिरी जयासेकारा ने चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों पर टिप्पणी कर उन्हें मोटा करार दिया था।

खेलमंत्री जयासेकारा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए 33 वर्षीय मलिंगा ने कहा था कि उन्हें ऐसे लोगों की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, जो केवल बैठ कर अपनी कुर्सियां गर्म कर रहे हैं। मलिंगा ने कहा, ‘एक बंदर को तोते के घोंसले के बारे में क्या पता होगा? ऐसा लग रहा है कि एक बंदर तोते के घोंसले में ही बैठकर उसी घोंसले के बारे में बोल रहा हो।’

जयासेकारा ने कहा कि मलिंगा का यह बयान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके करार के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, ‘मैंने टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर की गई आलोचना में मलिंगा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से मेरा अपमान किया है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल