1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो खत्म हो गया यॉर्कर किंग मलिंगा का करियर! फिर नहीं मिला श्रीलंकाई टीम में मौका

तो खत्म हो गया यॉर्कर किंग मलिंगा का करियर! फिर नहीं मिला श्रीलंकाई टीम में मौका

 Reported By: IANS
 Published : Aug 08, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 11:26 pm IST

एक साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया है।

लसिथ मलिंगा- India TV Hindi
लसिथ मलिंगा Image Source : PTI

कोलंबो। एक साल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच के लिए भी राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना गया है। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका ने यहां 14 अगस्त को होने वाले टी-20 मैच के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें 34 साल के मलिंगा को शामिल नहीं किया गया है। 

श्रीलंका के लिए 68 टी-20 मैच खेल चुके मलिंगा ने पिछले साल सितंबर में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। वह तब से ही टीम से बाहर हैं। 

तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नाडो की तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। उन्होंने पिछला टी-20 मैच 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। 

चोट के कारण भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज से बाहर रहे हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज की भी वापसी हुई है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। 

टीम- एंजेला मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांडीमल, अकिला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, बिनुरा फर्नाडो, शेनन जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, शेहन मादुशनका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (विकेटकीपर), तिषारा परेरा, लक्षण संदाकण, दासुन शनाका, उपुल थरंगा, जेफ्रे वेंदरसे। 

स्टैंडबाय : दिमुथ करुणारत्ने, इसुरु उदाना, निरोशन डिकवेला, कसुन रजीथा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल