1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : केएल राहुल ने माना, एंडरसन और ब्रॉड का सामना करना आसान नहीं

ENG v IND : केएल राहुल ने माना, एंडरसन और ब्रॉड का सामना करना आसान नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2021 09:50 am IST,  Updated : Aug 07, 2021 09:50 am IST

भारत के युवा बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा कि 2018 के इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी से उन्होंने सीख लिया कि कठिन हालात में बैक शॉट पर काबू रखना अहम है।

ENG v IND : केएल राहुल ने...- India TV Hindi
ENG v IND : केएल राहुल ने माना, एंडरसन और ब्रॉड का सामना करना आसान नहीं Image Source : GETTY

नाटिंघम। भारत के युवा बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा कि 2018 के इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी से उन्होंने सीख लिया कि कठिन हालात में बैक शॉट पर काबू रखना अहम है और इसी से उन्हें मौजूदा दौरे पर मदद मिल रही है। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शतक लगाया और पहले टेस्ट की पहली पारी में 84 रन बनाकर भारत को 95 रन की बढत बना ली।

राहुल ने तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेरे दिमाग में बहुत कुछ चलता रहता था। मुझे लगता था कि टेस्ट क्रिकेट में हर गेंद पर दो या तीन अलग शॉट खेल सकता हूं लेकिन मुझे समझ में आया कि उन पर काबू रखना होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार विकेट चुनौतीपूर्ण होते हैं जिन पर अच्छे गेंदबाजों का सामना करते हुए कुछ शॉट्स खेलने से बचना जरूरी होता है। मैने टेस्ट क्रिकेट में अपने पिछले खराब प्रदर्शन से सबक लेकर सुधार किया है।’’

उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यहां खेलना चुनौतीपूर्ण है। उनके पास बेहतरीन गेंदबाज है। एंडरसन और ब्रॉड काफी कुशल है और कई बार टीम को मैच जिता चुके हैं। उन्हें खेलना आसान नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल