1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पृथ्वी शॉ को लेकर बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, कहा- इस बात पर निर्भर होगी टीम में वापसी

पृथ्वी शॉ को लेकर बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, कहा- इस बात पर निर्भर होगी टीम में वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2019 11:07 am IST,  Updated : Nov 17, 2019 11:07 am IST

भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को कहा कि पृथ्वी शॉ का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह डोपिंग निलंबन के बाद कैसा प्रदर्शन करता है।

पृथ्वी शॉ को लेकर...- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ को लेकर बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, कहा- इस बात पर निर्भर होगी टीम में वापसी  Image Source : GETTY IMAGES

इंदौर। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को कहा कि पृथ्वी शॉ का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह डोपिंग निलंबन के बाद कैसा प्रदर्शन करता है। डोपिंग परीक्षण में पाजीटिव पाये जाने के कारण निलंबित हुए साव घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के लिये तैयार हैं।

ऐसी भी रिपोर्ट आयी थीं कि इस बल्लेबाज का भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ध्यान भटक रहा था जिसमें वह अभ्यास मैच में चोटिल हो गये थे। मयंक अग्रवाल के टेस्ट कैरियर में शानदार शुरूआत और रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन से मुंबई के 20 साल के खिलाड़ी के लिये वापसी करने में काफी मुश्किल होगी।

टीम प्रबंधन के शॉ को टीम में शामिल करने की योजना के बारे में बात करते हुए राठौड़ ने कहा, ‘‘टीम में वापसी करना चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर होगा। जहां तक टीम प्रबंधन का संबंध है तो मुझे लगता है कि वह शानदार खिलाड़ी है। इसलिये देखते हैं कि यह कैसे होता है, वह निलंबन के बाद कैसा प्रदर्शन करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि वह वापसी के लिये कड़ी मेहनत कर रहा है। वह कैसे वापसी करेगा, यह कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करेगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल