Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs SA, 1st T20I : एविन लुईस की तूफानी अर्धशतक से वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की एकतरफा जीत

WI vs SA, 1st T20I : एविन लुईस की तूफानी अर्धशतक से वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की एकतरफा जीत

Edited by: India TV Sports Desk Published : Jun 27, 2021 10:37 am IST, Updated : Jun 27, 2021 10:37 am IST

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में लुईस की 35 गेंद में 71 रन की पारी की बदौलत 15 ओवर में ही दो विकेट पर 161 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। 

West Indies vs South Africa, T20I matches, cricket news, latest updates, Evin Lewis, Chris Gayle, Qu- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@WINDIESCRICKET West Indies vs South Africa, T20I matches

एविन लुईस के तूफानी अर्धशतक से वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की। टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसके बाद मेहमान टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। 

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में लुईस की 35 गेंद में 71 रन की पारी की बदौलत 15 ओवर में ही दो विकेट पर 161 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। लुईस ने आंद्रे फ्लेचर (30) के साथ पहले विकेट के लिए 85 और क्रिस गेल (नाबाद 32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज की आसान जीत की नींव रखी। 

यह भी पढ़ें- श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान मोर्नन ने अपने गेंदबाजों को सराहा

आंद्रे रसेल ने भी 12 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए। लुईस ने अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की पारी में कुछ 15 छक्के लगे। शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2016 टी20 विश्व कप के बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला था। वेस्टइंडीज ने 2016 टी20 विश्व कप जीता था। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक (24 गेंद में 37 रन) और रेसी वान डेर डुसेन (38 गेंद में नाबाद 56) की पारियों की बदौलत टीम 11वें ओवर में दो विकेट पर 95 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। 

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाजी सलाहकार बने रंगना हेराथ

टीम ने हालांकि इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। वेस्टइंडीज की ओर से फाबियान एलेन ने 18 रन देकर दो जबकि ड्वेन ब्रावो ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement