1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2019 मैच 30: कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, विश्व कप 2019 मैच 30: कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2019 08:37 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 10:54 pm IST

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईसीसी विश्व कप-2019 के 30वें मुकाबले में भारत से हार के बाद कड़ी आलोचना झेलने वाले पाकिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। हालाँकि दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ काफी कठिन हो चुकी है।

Pakistan vs South Africa, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईसीसी विश्व कप 2019 भारत बनाम अफगानिस्तान मैच 30 - India TV Hindi
Pakistan vs South Africa, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईसीसी विश्व कप 2019 भारत बनाम अफगानिस्तान मैच 30 आईसीसी विश्व कप 2019 भारत बनाम अफगानिस्तान, टीवी पर कैसे देखें

आईसीसी विश्व कप-2019 के एक कड़े मुकाबले में आज यहां ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान का यह छठा मैच है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम अपना सातवां मैच खेल रही है। पाकिस्तान को पांच में एक मैच में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 1992 की चैम्पियन टीम का एक मैच रद्द भी हुआ है। तीन अंकों के साथ यह टीम 10 टीमो की तालिका में नौवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को भी चार मैचों में हार मिली है जबकि एक में जीत। उसका भी एक मैच रद्द हुआ है। उसके खाते में भी तीन अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह पाकिस्तान से आगे है और इसी कारण तालिका में आठवें स्थान पर विराजमान है।

PAK 308/8 (50.0)

RSA 248/9 (49.0)*

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच 23 जून को खेला जाएगा।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच कहां खेला जाएगा? 

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच लॉर्ड्स स्टेडियम, लंदन में खेला जायेगा।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 30वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 के 30वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका विश्व कप 2019 का 30वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के 29वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के 29वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल