1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, विश्व कप 2019 मैच 39 ऑनलाइन देखें हॉटस्टार पर

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, विश्व कप 2019 मैच 39 ऑनलाइन देखें हॉटस्टार पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2019 07:34 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 11:36 pm IST

आईसीसी विश्व कप-2019 के 39वें मुकाबलें में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मैच को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना होगा।

Srilanka vs Westindies: लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईसीसी विश्व कप 2019 श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच 39- India TV Hindi
Srilanka vs Westindies: लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग आईसीसी विश्व कप 2019 श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच 39 विश्व कप 2019 श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टीवी पर कैसे देखें

आईसीसी विश्व कप-2019 के 39वें मुकाबलें में श्रीलंका को रिवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मैच को हर हाल में जीतना होगा। श्रीलंकाई टीम को विश्व कप की प्रबल दावेदार मेजबान इंग्लैंड पर मिली 20 रन की जीत से काफी आत्मविश्वास मिला था, लेकिन अगले मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 1996 की चैंपियन श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में अभी सात मैचों में छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। दूसरी तरफ वर्ष 1975 और 1979 की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट के सात मैचों में अब तक केवल एक मैच जीते हैं और वह तीन अंकों के साथ नौवें नंबर पर है। ऐसे में वेस्टइंडीज जहां सम्मान की लड़ाई लड़ेगी वही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीतना चाहेगी।

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच कब खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच 01 जुलाई को खेला जाएगा।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच रिवर साइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जायेगा।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 के 39वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 के 39वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से लाइव देख सकेंगे।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 का 39वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 के 39वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 के 39वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल