बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को आखिरी सत्र का खेल रूक गया । भारत ने चाय तक पांच विकेट पर 122 रन बना लिये थे । इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था । अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IND 122/5 (55.0)*