पांच टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा पाई। इसके जवाब में भारतीय टीम 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 135 रन बनाए।
भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने 57 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 8 और कप्तान विराट कोहली ने 11 रनों का योगदान दिया जबकि शिवम दुबे 4 गेंद में 8 रन बनाए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट स्कोर
NZ 132/5 (20.0)
IND 135/3 (17.3)