भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए छठे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीतकर 6 मैचों की वनडे सीरीज 5-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने मेजबान टीम से टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया। भारत को जीतने के लिए 205 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे भारत ने 32.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की तरफ से विराट कोहली ने (129*), रहाणे ने (34*), शिखर धवन ने (18) रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा आखिरी वनडे में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ (11) रन बनाकर आउट हो गए।