1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. HIGHLIGHTS, England vs India 2nd test Day 2: भारत (364) के सामने इंग्लैंड पहली पारी में 119/3,रूट ने 48 तो बर्न्स ने बनाए 49 रन,सिराज को 2 और शमी को मिली 1 विकेट

HIGHLIGHTS, England vs India 2nd test Day 2: भारत (364) के सामने इंग्लैंड पहली पारी में 119/3,रूट ने 48 तो बर्न्स ने बनाए 49 रन,सिराज को 2 और शमी को मिली 1 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 13, 2021 03:13 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 11:21 pm IST

लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड ने भारत के 364 रनों के सामने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।

LIVE Cricket Score England vs India 2nd test Day 2 Ball By Ball Live Updates From  Lord's London- India TV Hindi
LIVE Cricket Score England vs India 2nd test Day 2 Ball By Ball Live Updates From  Lord's London

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली 364 रन पर ऑलआउट की। इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं और वह अभी 245 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जोए रूट 48 और जॉनी बेयरस्टो 6 रनों पर नाबाद लौटे। रूट ने अपनी 75 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए हैं।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (डब्ल्यू), मोइन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

इंडिया (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(C), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत(WK), रविंद्र जडेजा, मुहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल