1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, Ind vs Aus 2nd Test Day-4 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी

Highlights, Ind vs Aus 2nd Test Day-4 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2020 05:16 am IST,  Updated : Dec 29, 2020 09:41 am IST

क्रिकेट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2020 लाइव क्रिकेट स्कोर 2 टेस्ट मैच अपडेट Day 4

लाइव क्रिकेट स्कोर,  Get Live Cricket Score, India vs Australia, 2nd Test Day 4, live cricket score - India TV Hindi
India vs Austra, 2nd Test Day 4 Image Source : GETTY

नमस्कार, इंडिया टीवी हिन्दी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 195 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारत ने 326 रन बनाए और 131 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को चौथी पारी में 70 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे मेहमान टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

दोनों टीमें इस प्रकार है- 

भारत- मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया- जोए बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल