1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus 3rd Test Day 3 Highlights : पहले घातक गेंदबाजी बाद में शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 197 रनों की बढ़त

Ind vs Aus 3rd Test Day 3 Highlights : पहले घातक गेंदबाजी बाद में शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 197 रनों की बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2021 04:29 am IST,  Updated : Jan 09, 2021 12:38 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन के अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहें।

India vs Australia 2020 3rd Test Day 3- India TV Hindi
India vs Australia 2020 3rd Test Day 3 Image Source : GETTY IMAGES

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 338 रनों पर समेटने के बाद दूसरे दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 96 रनों के साथ किया। इसमें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के 50 रनों का योगदान रहा। दिन का खेल खत्म होने की घोषणा तक चेतेश्वर पुजारा 9 और अजिंक्य रहाणे पांच रन बनाकर नाबाद हैं। 

इससे पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहली बार भारत को सीरीज में मजबूत शुरुआत दी। गिल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया को रोहित के रूप में भारत को अपना पहला झटका लगा। रोहित ने 26 रन बनाए। इसके बाद गिल ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और अगले ही ओवर में पैट कमिंस का शिकार हो गए। गिल ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल