1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 1st ODI Live : बारिश के कारण रद्द हुआ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला वनडे मैच

IND vs SA 1st ODI Live : बारिश के कारण रद्द हुआ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला वनडे मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Mar 12, 2020 05:30 pm IST

न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी।

लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच 2020 1st ODI लाइव क्रिकेट स्कोर से जुड़े लाइव अपडेट- India TV Hindi
लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच 2020 1st ODI लाइव क्रिकेट स्कोर से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर Image Source : AP

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले से पहले बारिश ने मैदान पर खलल डाली है जिस वजह से टॉस में देरी हो गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है। साउथ अफ्रीका की 2019 विश्व कप के बाद से सभी प्रारूपों में सात सीरीज के बाद यह पहली सीरीज जीत थी। मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। रोहित अभी भी काल्फ इंजुरी से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी। लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे। अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा।

Latest Cricket News

Live Cricket Score India vs South Africa 1st ODI Ball By Ball Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    रद्द हुआ मैच

    बारिश और फिर मैदान में पानी भरने के चलते भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मैच रद्द कर दिया गया है। पिछले दिन भी यहाँ भारी वर्षा हुई थी जिसके चलते मैदान में पानी भरा हुआ था। इतना ही नहीं पिछले साल सितम्बर में खेले जाने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच भी इसी मैदान पर बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते दूसरी बार साउथ अफ्रीका की टीम धर्मशाला के मैदान में खेलने से वंचित रही। अगला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा। 

  • 4:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ग्राउंड पर अभी भी कवर मौजूद

    धर्मशाला में बूंदाबांदी जारी है।  मैदान अभी भी पूरी तरह कवर से ढका हुआ है।

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    कट ऑफ टाइम 6:30 बजे का है उससे पहले 20-20 ओवर का मैच हो सकता है।

  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    इंस्पेक्शन हो चुका है, टॉस कुछ ही देरी में होगा।

  • 2:26 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मैदान से धीरे-धीरे कवर्स हटाए जा रहे हैं, लेकिन पिच पर अभी भी कवर्स है। देखते हैं अंपायर्स अब कब इंस्पेक्शन के लिए मैदान पर उतरते हैं।

  • 1:55 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बारिश रुक चुकी है लेकिन पूरे मैदान पर कवर्स बिछे हुए हैं। कवर्स हटने के बाद मैदान को सुखाया जाएगा और फिर इंस्पेक्शन के बाद अंपायर मैच पर फैसला लेंगे।

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बारिश रुकी!

    बारिश रुक चुकी है, लेकिम मैदान पर अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं।

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 1:18 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 12:54 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी, इंस्पेक्शन 1:15 पर होगा।

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नमस्कार! भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेला जाना है और वहां बारिश के बादल मंडरा रहा है। टॉस 1 बजे होना है, लेकिन हो सकता है इसमें देरी हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल