भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को भारत ने 28 रनों से अपने नाम कर लिया। 204 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 175/9 का स्कोर ही बना सका और मुकाबले को 28 रन से हार गया। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी से किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को चलने नहीं दिया और मैच में अपनी पकड़ बना ली। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 5, जयदेव उनादकट, हार्दिक पंड्या, चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से शिखर धवन ने (72), मनीष पांडे ने (29), विराट कोहली ने (26) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।