भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने मेजबान टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 6 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले को भारत ने बहुत ही आसानी से 20.3 ओवर में जीत लिया। टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका में ये लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने तीसरा टेस्ट और पहला वनडे भी जीता था।
टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में जबरदस्त वापसी की थी और पहला वनडे आसानी से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारत ने दूसरे वनडे में भी दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम कर लिए।
टेस्ट सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की है और अगर टीम इंडिया अब तीसरे मैच को जीत जाती है तो वो सीरीज किसी हाल में नहीं हारेगी। 6 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा।