1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Highlights, IND vs SL 2nd ODI : दीपक चाहर (69*) और सूर्यकुमार (53) के अर्धशतक के दम पर भारत ने 3 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Highlights, IND vs SL 2nd ODI : दीपक चाहर (69*) और सूर्यकुमार (53) के अर्धशतक के दम पर भारत ने 3 विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2021 02:03 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 11:29 pm IST

भारत ने दूसरे वनडे में मेजबान श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Live cricket, Live score, Sri Lanka vs India, 2nd ODI, R Premadasa Stadium, Colombo, Shikhar dhawan,- India TV Hindi
India vs Sri Lanka 2nd ODI, Live cricket score  Image Source : INDIA TV

भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में तीन विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की जीत के हीरो दीपक चाहर रहे जिन्होंने 69 रन की नाबाद पारी खेली। दीपक चाहर ने 8वें विकेट के लिए उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार के साथ 84 रन की साझेदारी भी की। भुवी ने इस दौरान नाबाद 19 रन बनाए। इनके अलावा सूर्यकुमार ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 276 रन का लक्ष्य रखा था।

प्लेइंग XI-

भारत : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलांका, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन, कसुन रजिथा।

भारत बनाम श्रीलंका, लाइव स्कोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल