1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा एशेज टेस्ट: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा एशेज टेस्ट: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2019 11:26 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 11:26 am IST

लाइव मैच स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच जब लाइव टीवी देखना हो तो सोनी लिवऑनलाइन, एशेज मैच से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर

लाइव मैच स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच जब लाइव टीवी देखना हो तो सोनी लिव ऑनलाइन, एशे- India TV Hindi
लाइव मैच स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच जब लाइव टीवी देखना हो तो सोनी लिव ऑनलाइन, एशेज मैच से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर Image Source : INDIA TV

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 251 रनों से मात खाने वाली इंग्लैंड बुधवार से लॉडर्स मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे मैच में वापसी की फिराक में होगी। इस मैच से पहले हालांकि इंग्लैंड को एक झटका लगा है क्योंकि जेम्स एंडरसन पिंडली में चोट के कारण इस मैच में नहीं उतरेंगे। एंडरसन के न होने और आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बेहतरीन फॉर्म के बाद भी इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को भरोसा है कि टीम वापसी कर सकती है। एंडरसन के स्थान पर युवा जोफ्रा आर्चर को टेस्ट पदार्पण का मौका मिल सकता है। आर्चर ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था और उम्मीद होगी की वह स्टीव स्मिथ के अगुआई वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को रोक सकें। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 14 अगस्त से खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लार्ड्स, लंदन में खेला जायेगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सोनी नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। जिसमें भारत में SonySIX चैनल पर  मैच आएगा। 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप SonyLIV पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल