1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Score: पाकिस्तान vs श्रीलंका लाइव क्रिकेट स्कोर, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन: हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स, टीवी

Live Score: पाकिस्तान vs श्रीलंका लाइव क्रिकेट स्कोर, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन: हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स, टीवी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 12, 2017 11:58 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 11:58 am IST

पाकिस्तान और श्रीलंका 'करो या मरो' वाली स्थिति के साथ सोमवार को चैंम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में कमज़ोर समझी जा रही यह दोनों टीमें सेमीफाइनल से सिर्फ दो अंकों की दूरी पर हैं।

Pak-vs-SL- India TV Hindi
Pak-vs-SL

कार्डिफ: पाकिस्तान और श्रीलंका 'करो या मरो' वाली स्थिति के साथ आज चैंम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में कमज़ोर समझी जा रही यह दोनों टीमें सेमीफाइनल से सिर्फ एक जीत के दूरी पर हैं। भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में 124 रनों से हराया था लेकिन पाकिस्तान ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत मात देते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 

श्रीलंका की बात करें तो उसे अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में उसने सभी को हैरान करते हुए भारत को मात देकर सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो गई। जीत के अलावा दोनों टीमों के दिमाग में बारिश का डर भी रहेगा जो इस टूर्नामेंट के अधिकतर मैचों में हावी रही है। 

अगर सोमवार को होने वाले मैच में बारिश के कारण मैच का परिणाम नहीं निकलता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। 

इसी बारिश ने दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। 

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी। भारत के खिलाफ दानुष्का गुणथिलाका ने 76 और कुशल मेंडिस ने 89 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया था। इन दोनों के बाद कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। 

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका इन सभी से अपनी फॉर्म के बनाए रखने की उम्मीद में होगी। इन सभी के अलावा उसके पास दिनेश चंडीमल, थिसारा परेरा के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं। हालांकि कुशल परेरा के चोटिल होने से उसे झटका लगा है। उनकी जगह धनंजय सिल्वा को इंग्लैंड बुलाया है। लेकिन वह अंतिम एकादश में होंगे या नहीं यह मैच के पहले ही पता चलेगा। गेंदबाजी में टीम लसिथ मलिंगा के ऊपर निर्भर करेगी। 

वहीं पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। जुनैद खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उनके अलावा हसन अली और मोहम्मद आमिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। स्पिन में टीम के पास इमाद वसीम, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के रूप में तीन विकल्प हैं।

बल्लेबाजी पर पाकिस्तान का दारोमदार बाबर आज़म, अज़हर अली और अहमद शाहज़ाद के ज़िम्मे होगा। मलिक और हफीज़ पर भी बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। 

-कब खेला जाएगा पाकिस्तान vs श्रीलंका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का मैच?
पाकिस्तान vs श्रीलंका मैच 12 जून, 2017 को पूर्वाह्न 3:00 बजे से शुरू होगा।

-कहां खेला जाएगा पाकिस्तान vs श्रीलंका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच?
पाकिस्तान vs श्रीलंका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच कार्डिफ़ में खेला जाएगा।

-आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान vs श्रीलंका मैच का लाइव स्कोर कैसे देखूं?
पाकिस्तान vs श्रीलंका का मैच भारत में ऑनलाइन हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं टीवी कवरेज स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर होगा।

-पाकिस्तान vs श्रीलंका क्रिकेट मैच की लाइव कवरेज किस समय शुरू होगा?
पाकिस्तान vs श्रीलंका मैच का लाइव प्रसारण पूर्वाह्न 3 बजे से शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल