1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Score: पाकिस्तान vs इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन: हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स, टीवी

Live Score: पाकिस्तान vs इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर, स्ट्रीमिंग ऑनलाइन: हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स, टीवी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2017 10:53 am IST,  Updated : Jun 14, 2017 10:53 am IST

पिछले मैच में आमिर और जुनैद ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। मेजबान इंग्लैंड को अगर पाकिस्तान मात देने में कामयाब हो जाता है तो वह 1999 विश्व कप के बाद आईसीसी के 50 ओवरों के किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार प्रवेश करेगा।

pak-vs-eng- India TV Hindi
pak-vs-eng

कार्डिफ: मेजबान इंग्लैंड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज जब मैदान पर उतरेगी तो उसे पाकिस्तान के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को ग्रुप-बी के अंतिम मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को तीन विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्रीलंका को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 236 रन के छोटे स्कोर पर सीमित कर दिया था। इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, हसन अली और स्पिन गेंदबाज इमाद वसीम परीक्षा ले सकते हैं।

पिछले मैच में आमिर और जुनैद ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। मेजबान इंग्लैंड को अगर पाकिस्तान मात देने में कामयाब हो जाता है तो वह 1999 विश्व कप के बाद आईसीसी के 50 ओवरों के किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार प्रवेश करेगा। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद वह कभी आईसीसी के 50 ओवरों के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका।

पाकिस्तान को गेंदबाजी में जो लाभ मिलता दिख रहा है, वह उसकी कमजोर बल्लेबाजी के कारण कितना लाभदायक होगा, यह आज ही पता चलेगा। कप्तान सरफराज अहमद, सलामी बल्लेबाज फखर जमान और मूलत: गेंजबाज आमिर ही पिछले मैच में टीम के लिए रन कर पाए थे।

-कब खेला जाएगा पाकिस्तान vs इंग्लैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का सेमीफाइनल मैच?

पाकिस्तान vs इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच 14 जून, 2017 को पूर्वाह्न 3:00 बजे से शुरू होगा।

-कहां खेला जाएगा पाकिस्तान vs इंग्लैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच?
पाकिस्तान vs इंग्लैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच कार्डिफ़ में खेला जाएगा।

-आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान vs इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव स्कोर कैसे देखूं?
पाकिस्तान vs इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच भारत में ऑनलाइन हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं टीवी कवरेज स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 3 पर होगा।

-पाकिस्तान vs इंग्लैंड क्रिकेट सेमीफाइनल मैच की लाइव कवरेज किस समय शुरू होगा?
पाकिस्तान vs इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण पूर्वाह्न 3 बजे से शुरू होगा।

टीमें:

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, स्टीवन फिन, लियाम प्लंकट, मार्क वुड, जैक बाल, जॉनी बेयर्सटो, सैम बिलिंग्स, आदिल रशीद, डेविड विले।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और शोएब मलिक।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल